सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात पुलिस व आरटीओ ने स्कूलो मे जानकारी दी।

न्यूज लाइव डिजिटल टीम:–
पिंथौरागढ 29 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात पुलिस व आरटीओ ने ऐसियन स्कूल,आदर्श इण्टर मिडियेट कालेज,एसडीएस स्कूल,हाटगाव सिलिग स्कूल मे जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर लगभग 500 से अधिक छात्र छात्राओ ने भाग लिया।इस मौके पर आरटीओ नवीन सिह ने टैक्सी संचालकों से ओवरलोडिंग, ओवर स्पीड, ड्रिंक एंड ड्राइविंग, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने लोगों तथा छात्र छात्राओ को यातायात संबंधी नियमों की जानकारी देने के लिए पंपलेट भी बांटे। इस दौरान आरटीओ नवीन सिह,विनोद चमोली,दिलीप सिह,गोकुल सिह,कालेज के प्रधानाचार्य,समेत कई लोग मौजूद रहे।

