FEATUREDGeneralHealthLatestNewsppउत्तर प्रदेश

सरकारी एम्बुलेंस ने बाइक को रौंदा ,बाइक सवार दोनो की मौत।

सरकारी एम्बुलेंस ने बाइक को रौंदा ,बाइक सवार दोनो की मौत,

न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता यशपाल दिवाकर:-

बरेली। धनेटा- शीशगढ़ रोड पर भिटौली नगला गांव के समीप सरकारी एम्बुलेंस ने सामने से आ रहे बाइक सवार दो लोगो को रौंद दिया।जिसमें घायल चालक समेत दोनो बाइक सवार ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।चालक एम्बुलेंस छोड़कर भाग गया। फ़तेहगंज पश्चमी थाना के गांब सतुईया पट्टी निबासी चचेरे-तहेरे भाई रामप्रकाश (30)पुत्र ओमकार और इन्द्रपाल(22)पुत्र बनवारी लाल बाइक से शीशगढ़ रिश्तेदारी से अपने घर लौट रहे थे। जब वह भिटौली नगला गांब के पास पहुँचे तो सामने से आ रही अनियंत्रित102 एम्बुलेंस ने उनकी बाइक को रौंद दिया।घटना के समय दोनो पर हैलमेट नही थे। घटना देर शाम करीब साढ़े छह बजे की है।आरोपी एम्बुलेंस जिला अस्पताल बरेली की है।सूचना पर सीओ मीरगंज रामानन्द राय ,एसएचओ फ़तेहगंज पश्चमी चंद्र किरण यादव घटना स्थल पर पहुँचे।और लिखापढ़ी की।घटना बुधवार देर शाम की है।

Share This News