सरकार की हार जयसिंह विनर
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः–
पाली के पास शराब का जखीरा पकड़वाने वाले कोरबा के दबंग कांग्रेस विधायक की आखिरकार मेहनत रंग लाई। अवैध देसी शराब से भरा ट्रक चुनाव में बांटने के भारतीय जनता पार्टी के मंसूबों पर विधायक ने पानी फेर दिया। आबकारी विभाग और कटघोरा पुलिस ने सत्ता पार्टी के इशारे पर कार्यवाही से बचने हर संभव कोशिश की लेकिन कोरबा से कांग्रेस के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक जयसिंह अग्रवाल ने साबित कर दिखाया कि शराब चुनावी है पाई गई बिलटी में देसी शराब की कीमत प्रति पव्वा ₹4 बताया जा रहा था यानी ₹46 प्रति पव्वा प्रदेश की रमन सरकार ने सब्सिडी दी थी। इस तरह सारी पोल खुल गई और आखिरकार आबकारी विभाग कोअपने घुटने टेकने पड़े।अवैध शराब जप्त कर ली गई, कार्यवाही जारी है।

