FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsppछत्तीसगढ़राज्य

सीएम ने किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रतिमा का वर्चुअली अनावरण।

सीएम ने किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रतिमा का वर्चुअली अनावरण

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सिविल लाइंस स्थित अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बेमेतरा जिले के ग्राम सिलघट (भिंभौरी) में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय नाथूराम टिकरिहा, स्वर्गीय सुकलाल टिकरिहा एवं समाजसेवी स्वर्गीय गोकुल प्रसाद टिकरिहा की प्रतिमा का अनावरण किया। ग्राम सिलघट में उपस्थित राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा विशिष्ट अतिथि रहे। गौरतलब है कि बेमेतरा जिला के बेरला ब्लाक का महत्वपूर्ण गांव सिलघट है जहां से शिक्षा, व्यवसाय व समाजसेवा के क्षेत्र में अभिनव आयाम देने वाले अनेक विभूतियों ने जन्म लिया और विविध क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा बिखेरी। इन्हीं पुरखों की याद को जीवंत बनाये रखने के लिये तीनों महापुरुषों का प्रतिमा अनावरण का निर्णय लिया गया, ताकि आने वाली पीढ़ी इनसे प्रेरणा लेकर समाज व देश सेवा की नई मिशाल कायब करे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे बुजुर्गों हमारी धरोहर और पथ प्रदर्शक हैं। उनका हमारे समाज के साथ-साथ देश के इतिहास में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। ग्राम सिलघट राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से प्रगति शील गांव रहा है। जहांँ अनेक विभूतियों ने यहांँ जन्म लिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री नाथूराम टिकरिहा और स्वर्गीय श्री सुकलाल टिकरिहा ने देश की आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन दोनों महान विभूतियों ने आचार्य विनोवा भावे के साथ भू-दान आंदोलन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था।बता दें कि समाजसेवी स्वर्गीय श्री गोकुल प्रसाद टिकरिहा 25 साल तक सरपंच रहे। उन्होंने भी भू-दान आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वे हमेशा किसानों और मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिये प्रयासरत रहे।
मुख्यमंत्री ने धान खरीदी व्यवस्था के संबंध में बताया कि धान खरीदी के लिये राज्य सरकार द्वारा बारदानों की व्यवस्था के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। राईस मिलर्स, पीडीएस और किसानों के पास उपलब्ध बारदानों का उपयोग धान खरीदी में करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने इस अवसर पर ग्राम सिलघट में मंगल भवन की स्वीकृति की भी घोषणा की। इस अवसर पर जिला पंचायत बेमेतरा के सदस्य श्री राहुल योगराज टिकरिहा, बेरला जनपद पंचायत की सदस्य श्रीमती पूजा टिकरिहा, ग्राम पंचायत सिलघट की सरपंच श्रीमती संध्या टिकरिहा सहित योगानंद टिकरिहा, आदित्य टिकरिहा समेत टिकरिहा परिवार के सभी सदस्य व ग्राम पंचायत सिलघट के ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This News