तहसील देवलथल अंतर्गत ग्राम रिण, पट्टी बिसौनाखान, में एक महिला पर बाघ ने हमला कर मार डाला ,


दीपक जोशी न्यूज होम लाइव नेटवर्क पिथौरागढ:
पिथौरागढ मिली जानकारी के अनुसार तहसील देवलथल अंतर्गत ग्राम रिण, पट्टी बिसौनाखान, में एक महिला पर बाघ ने हमला कर मार डाला , महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस टीम थाना थल, राजस्व टीम देवलथल, वन प्रभाग की टीम घटना स्थल की ओर रवाना हो चुकी है मृतक महिला का नाम लीला देवी पत्नी दलीप राम उम्र लगभग 45 वर्ष। ग्राम पुखरोड़ा, पट्टी बिसौनाखान, तहसील देवलथल बताया जा रहा है ।जानकारी के अनुसार उक्त क्षेत्र से महज 25 किमी की दूरी पर बीते बृहस्पति को देर शांम मौडी नामक गाँव एक महिला को गुलदार ने अपना शिकार बनाया था, उक्त धटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल, लोग सहमें हुऐ है साथ ही वन विभाग की कार्यप्रणाली पर आक्रोशित भी है पिथौरागढ के रिण बिछुल गाँव में गुलदार ने एक महिला को उतारा मौत के धाट , पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

