FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsउत्तर प्रदेशराज्य

सीएम योगी से मिले सीएम धामी कई मुद्दों पर हुआ मंथन

सीएम योगी से मिले सीएम धामी इन मुद्दों पर हुआ मंथन

लखनऊ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  से शिष्टाचार भेंट की व उत्तराखण्ड से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  यतीश्वरानंद भी उपस्थित थे।

इन लंबित मसलों पर हुआ मंथन…..

 हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और चंपावत में 379 हेक्टेयर भूमि उत्तराखंड को हस्तांतरित होनी है
 हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर व चंपावत में 351 आवासीय भवन यूपी से मिलने हैं
 कुंभ मेला की 687.575 हैक्टेयर भूमि को सिंचाई विभाग को हस्तांतरित होनी है।
 उत्तराखंड पर्यटन विभाग को पुरानी ऊपरी गंग नहर में वाटर स्पोर्ट्स की सशर्त मंजूरी दी जानी है
 यूएसनगर में धौरा, बैगुल, नानकसागर जलाशय में पर्यटन व जलक्रीड़ा से पहले परीक्षण कराया जाना है
 केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार, उत्तराखंड वन विकास निगम को यूपी वन निगम में संचित व आधिक्य धनरासि 425.11 करोड़ में से 229.55 करोड़ की धनराशि उत्तराखंड मिलनी हैष वाहन भंडार की 2061 की धनराशि का भी भुगतान होना है।
 यूपीसीएल को बिजली बिलों का 60 करोड़ का बकाया देना है
 उत्तराखंड गठन के बाद 50 करोड़ मोटर यान कर उत्तराखंड परिवहन निगम को दिया जाना था। 36 करोड़ बकाया है।

 अजमेरी गेट स्थित अतिथि गृह नई दिल्ली, यूपी परिवहन के लखनऊ स्थित मुख्यालय, कार सेक्शन और कानपुर स्थित केंद्रीय कार्यशाला व ट्रेनिंग सेंटर के विभाजन का निर्णय होना है।

Share This News