सूर्पनखा की नाक काटी, सीता हरण व जटायु प्रसंग का मंचन किया।.
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
बेरीनाग नागदेव रामलीला कमेटी के द्वारा आयोजित रामलीला में सूर्पनखा की नाक कटने, सीता हरण व जटायु प्रसंग का मंचन किया गया।
पंचवटी में रावण की बहन सूर्पनखा विचरती हुई पहुंचती है। राम लक्ष्मण को देखकर मोहित हो जाती है। वह राम व लक्ष्मण से बारी-बारी से विवाह का प्रस्ताव देती है। दोनों मना कर देते हैं। कहते हैं कि उनकी शादी हो चुकी है, ऐसे में दूसरी शादी नहीं कर सकते। वह गुस्से में सीता की ओर झपटती है तो लक्ष्मणजी उसका नाक काट देते हैं। वह रावण के पास जाती है और आपबीती बताती है। रावण सोच में पड़ जाता है। वह सोचता है कि खरदूषण का मारा जाना कोई साधारण बात नहीं है। वह श्रीराम से बैर बाधकर पूरे कुल का उद्धार करने की सोचता है। अपने मित्र मारीच को माया मृग बनकर पंचवटी में जाने को कहता है। सीता मैया श्रीराम को उस मृग को लाने को कहती हैं। राम और लक्ष्मण माया मृग के पीछे चले जाते हैं। इसी बीच रावण साधु का वेश बनाकर आता है और सीता का हरण कर ले जाता है।सप्तम दिवस पंचवटी में सूर्पनखा्म नृत्य से सीता हरण तक का मंचन किया गया। रामलीला में राम अथर्व लक्ष्मण लक्ष्य सीता सौरव उप्रेती, सूर्पनखा अजय ,खर नीरज,दूषण दीप थे। रामलीला मंचन में कमेटी अध्यक्ष बलवंत धानिक,दीप बिष्ट, मनीष पंत मोना, ललित बाफिला, आदि ने सहयोग किया। सूर्पनखा नृत्य को दर्शकों ने अत्यधिक पसंद किया।

