Newsउत्तर प्रदेश

सेवा फाउण्डेशन के कार्यक्रम में परिणय सूत्र में बधे 15 जोड़े

 न्यूज लाइव संवाददाता  अभिषेक कुमार गौड:–

जलालपुर ,अंबेडकरनगर। सहयोग फाउंडेशन के बैनर तले शुक्रवार को रामलीला मैदान में एक ही पंडाल में जहां 14 जोड़ें हिंदू परिवार के परिणय सूत्र में बंधें वही एक जोड़े मुस्लिम समुदाय को भी निकाह पढ़ाया गया।
जलालपुर के युवा वर्ग द्वारा चलाए जा रहे सहयोग फाउंडेशन के बैनर तले सर्वधर्म समभाव की तहजीब को जीवंत रूप दिया नगर में देर रात तक संपन्न हुए। सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सभी जातियों एवं संप्रदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी लेकर अनेकता में एकता की अद्भुत मिसाल पेश की। सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हिना से सोनू सैनी ,सीमा से सबी कुमार, आरती से चंचल ,बंदना से मिठाई लाल, संगीता से मनोज गौर ,सूर्यमुखी से सनी , शशिकला से नीरज कुमार, कुसुम से संतोष, सीमा इन्द्रेश, बंदना से राजकुमार, अर्चना से मनीष कुमार ,ज्योति से मंतोष, लक्ष्मी से भूपेंद्र ,शीला से शिवाकुमार ,एक दूसरे के गले में वरमाला डालकर साथ जीने मरने की कसमें खाई वही पंडित दामोदर मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सात फेरे लगवा कर इन्हें विवाह बंधन के सात वचनों को एक दूसरे को पालन करने की सीख दी वहीं काजी आफाक साहब ने मुस्लिम जोड़े जाहिदा खातून से मोहम्मद शमशाद का निकाह पढ़ा कर मौजूदा हालात में एक मिसाल पैदा की तथा आयोजक मंडल परिणय सूत्र में बैठे सभी जोड़ों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुष्पा पाल व अरुणिमा सिन्हा को सम्मानित किया सर्वधर्म सामूहिक विवाह में पाउडर सूत्र में बंधे 15 जोड़ों को सहयोग फाउंडेशन द्वारा घरेलू सामान के साथ साथ उपहार में साइकिल भी प्रदान किया सहयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष आशुतोष सिंह का कहना है कि सहयोग फाउंडेशन ने यह तय किया है कि दहेज के कारण किसी गरीब परिवार के कन्या का हाथ पीला होने से न रुके तथा कन्या भ्रूण हत्या पर विराम लगे 15 जोड़ों में से अधिकांश वधूओ ने कहा मेरे पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है इसी तरह परिवार चलाते हैं बेटी के हाथ पीले करने की चिंता उन्हें सताई जा रही थी सहयोग फाउंडेशन मेरी राह आसान कर दिया कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन हाजी कमर हयात सहयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष आशुतोष सिंह सप्रिय गोयल राजकुमार सोनी सुशील जायसवाल आसिफ रजा आगंतुकों का आभार जताया।

Share This News