berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

हिंदी दिवस पर बेरीनाग डिग्री कॉलेज में ‘हिंदी परिषद’ का गठन, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा।

​बेरीनाग (संवाददाता)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में सोमवार को हिंदी दिवस के अवसर पर ‘हिंदी परिषद’ का गठन किया गया और कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा प्रभारी प्राचार्य डॉ. महेश पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

​हिंदी परिषद के नए पदाधिकारी

सर्वसम्मति से गठित परिषद में मीनाक्षी खाती (एम.ए. तृतीय सत्रार्ध) को अध्यक्ष, चेतना बिष्ट (एम.ए. तृतीय सत्रार्ध) को उपाध्यक्ष, दिव्या धानिक (एम.ए. प्रथम सत्रार्ध) को सचिव, ज्योति बिष्ट (बी.ए. तृतीय सत्रार्ध) को उपसचिव तथा भारत सिंह (बी.ए. प्रथम सत्रार्ध) को कोषाध्यक्ष चुना गया।

​वक्ताओं ने रखे विचार

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. दीप्ति मिश्रा ने ‘हिंदी-भाषा, संस्कृति और जिम्मेदारी’ विषय पर विचार व्यक्त किए। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. लीलाधर मिश्र ने हिंदी की उपयोगिता और डॉ. शिवानी कर्नाटक ने काव्य-पाठ प्रस्तुत किया। अध्यक्षीय संबोधन में प्रभारी प्राचार्य डॉ. महेश कुमार पांडेय ने डिजिटल युग और तकनीकी माध्यमों में हिंदी के बढ़ते प्रयोग व उसकी भूमिका को रेखांकित किया।

​प्रतियोगिताओं के परिणाम

हिंदी दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया:

  • ​आशु-भाषण प्रतियोगिता: गौरव पाठक (बी.ए. पंचम सत्रार्ध) ने प्रथम, शुभम भट्ट (बी.एससी. तृतीय सत्रार्ध) ने द्वितीय और मीनाक्षी खाती (एम.ए. तृतीय सत्रार्ध) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
  • ​प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता: मीनाक्षी एवं समूह प्रथम, चेतना एवं समूह द्वितीय तथा चंद्रकला एवं समूह तृतीय स्थान पर रहे।

​प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. लीलाधर मिश्र एवं डॉ. दीप्ति कार्की ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीप्ति मिश्रा ने किया। इस दौरान डॉ. प्रदीप दुर्गापाल, डॉ. तनुजा टम्टा, डॉ. गरिमा समेत समस्त प्राध्यापक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अंत में डॉ. शिवानी कर्नाटक ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share This News