होटल के कमरे में हो रहा था शर्मनाक काम, नजारा देख झुक गई पुलिस की आंखें

पटना/ न्यूज लाइव स्टेट हेेड एस. एच. चंचल:–
बिहार के रोहतास जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 9 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। …
रोहतास। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में कुछ गलत काम हो रहा है। सूचना के आधार पर जब पुलिस की टीम छापेमारी करने पहुंची तो वहां का नजारा देख आंखें शर्म से झुक गई। नौ लड़के और नौ लड़कियां अलग-अलग कमरों में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। मामला रोहतास जिले के विक्रमगंज थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को जानकारी मिली थी कि विक्रमगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में गलत काम होता है। कम उम्र के लड़के-लड़कियां वहां अक्सर आते रहते हैं। लफुओं का जमावड़ा लगा रहता है। जानकारी पुख्ता होने पर थानाध्यक्ष मोहम्मद अकरम अंसारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने उक्त होटल में छापेमारी की। वहां से नौ लड़के और नौ लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया।
बताया जाता है कि यह काम वहां काफी समय से चल रहा था। ग्राहकों की मांग पर बाहर से भी लड़कियों को यहां बुलाया जाता था।

