पतंजलि युवा भारत द्वारा पांचवा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का गौरवान्वित पर्व गौतम बुद्ध नगर में नोएडा, नोएडा एक्सटेंशन एवं ग्रेटर नोएडा आदि के विभिन्न स्थानों पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।
प
न्यूज होम लाइव व्यूरोः-
नोएडा। योग शिक्षक सचिन कुमार ने बताया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में मुख्यतः गौर स्पोर्ट्स वर्ल्ड सेक्टर 79 नोएडा, पार्क एवेन्यू अपार्टमेंट नोएडा एक्सटेंशन, A1 पार्क XU-2 ग्रेटर नोएडा, ठाकुरद्वारा मंदिर प्रांगण beta-2 ग्रेटर नोएडा, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट कार्यालय सूरजपुर ग्रेटर नोएडा में योग के कार्यक्रम कराए गए। कलेक्ट्रेट परिसर में एडीएम महोदय के साथ डीएम कार्यालय के अधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों को भी योगाभ्यास कराया गया।
सभी कार्यक्रमों की शुरुआत योग के इतिहास एवं आज के आधुनिक युग में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मंत्रोच्चारण से कराई गई।
शिथिलीकरण अभ्यास कराए गए एवं उनसे होने वाले लाभ और सावधानियों के बारे में जानकारियां दी गई, ताड़ासन, वृक्षासन, अर्ध चक्रासन एवं त्रिकोणासन आदि विभिन्न प्रकार के आसन कराए गए, वज्रासन, उष्ट्रासन, चक्रासन आदि विभिन्न आसन कराए गए और इन आसनों को करने से किस प्रकार हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं इसके बारे में बताया गया, अनुलोम विलोम, शीतली, भ्रामरी आदि कई प्रकार के प्राणायाम भी कराए गए और दैनिक जीवन में किस प्रकार इनसे लाभान्वित हो सकते हैं इसके बारे में बताया गया। ध्यान लगाकर सभी को मानसिक शांति की अनुभूति कराई गई एवं शांति पाठ कराया गया।
सभी साधकों ने बड़ी उत्सुकता के साथ योग की बारीकियों को समझने की कोशिश की एवं करें योग रहें निरोग के सिद्धांत पर चल कर उसके महत्व को समझते हुए रोज सुबह योगाभ्यास के द्वारा संपूर्ण फिटनेस का प्रण लिया।

