मिनी ट्रक के पलट जाने से चालक घायल:-
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती:-
सिमला मिरची लोड कर होली के दिन बनारस जा रहा मिनी ट्रक के पलट जाने से चालक घायल कोरबी चोटिया-पुलिस चौकी कोरबी के अंतर्गत चोटिया मार्ग पर मातिन दाई मंदिर के पास 21 मार्च के होली के दिन सुबह रायपुर से सिमला मिरची लोड कर मिनी ट्रक क्रमांक सीजी 04 एलएन 2385 जैसे ही ग्राम चोटिया चाचा ढाबा से भोजन के उपरांत बनारस के लिए निकला था कि चोटिया कोरबी मार्ग के मातिन दाई मंदिर के पास तेज रफ्तार मिनी ट्रक आईसर के चालक विनोद कुमार के द्वारा बताया गया कि वाहन की तेज रफ्तार होने के कारण अंधा मोड़ होने से ब्रेक नहीं लग पाया जिससे अनियंत्रित होकर आईसर मिनी ट्रक एक पेड़ को ठोकते हुए जा पलटी जिसमें भारी मात्रा मैं शिमला मिर्ची लोड मुख्य मार्ग पर बिखर गई जिससे कुछ समय के लिए जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी और आने जाने वाले वाहन चालको ने भी सिमला मिरची को भी हाथ साफ कर लिया देखते ही देखते घटनास्थल पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई और लोगों का जमावड़ा हो गया चालक विनोद कुमार ने गांव वासियों से सहयोग की अपील भी किया लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी तब जाकर वह दर्द से कराह चालक ने तत्काल चोटिया कटघोरा रवाना होकर अपनी मलहम पट्टी करा कर मालिक को सूचना दिया तब तक अज्ञात चोरों ने घटनास्थल पर पलटी मिनी ट्रक आईसर के कल पुर्जे सहित कीमती बैटरी टाईराड को पार कर दिए थे इतना ही नहीं टायर को भी खोलने का प्रयास किया गया था

