यात्रियों की मदद कर पुलिस ने निभाया मानवता का फर्ज
न्यूज होम लाइव व्यूरोः-
चमोली गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों को रास्ते में एक बस खड़ी मिली पूछने पर बताया गया कि बस खराब हो गई है बस मे कुल 24 यात्री सवार थे जिसमे बच्चे,बुजुर्ग व महिलाएं शामिल थी। जंगल व पहाड़ी रास्ता होने के कारण महिलाओं व बच्चों में ज्यादा डर था सभी को सांत्वना दी गई तत्पश्चात इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अन्य वाहन मंगवाकर जोशीमठ सकुशल भिजवाया गया।
गोविंदघाट पुलिस द्वारा की गयी सहायता से यात्रियों द्वारा पुलिस के सहयोग की प्रशंसा की गई व उत्तराखंड पुलिस की सराहना की गयी।

