LatestNewsछत्तीसगढ़

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में बकरों से भरी दो स्वराज माजदा को बीजेपी नेताओं ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले,कांग्रेस पर लगाया मतदाताओं को लालच देने का आरोप

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती

कोरबा:- 23 अप्रैल को लोकसभा मतदान होना है।और विभिन्न पार्टी के लोग मतदाताओं को लुभाने के लिए तरह-तरह के नुख्से अजमा रहे है।किसी को पैसे का प्रलोभन,तो किसी को मटन खाने का प्रलोभन दिया जा रहा है।ऐसे ही एक ताजा मामला कोरबा से निकलकर सामने आया है।जहां दो ट्रक में भरे बकरों को जब्त किया गया है।भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस पिछले कई दिन से मतदाताओं को लुभाने और लालच देने के लिए गांवों में बकरे बांट रही है।

दरअसल कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के डूमरडीह गांव के पास शुक्रवार को वन विभाग के बैरियर पर बकरों से भरी हुई दो स्वराज माजदा ट्रक कोरकोमा की तरफ से पहुँची।वन विभाग के कर्मचारियों ने ड्राइवरों के कागज देखकर वाहन छोड़ दिया।ड्राइवरों ने पूछताछ में बताया कि वह उड़ीसा जा रहे हैं।लेकिन बैरियर से निकलने के बाद उस्मान कुरैशी नामक एक व्यक्ति के फार्म हाउस चले गए।इसी बीच रास्ते से गुजर रहे भाजपा नेता संतोष अग्रवाल द्वारा संदेह के आधार पर इसकी जानकारी भाजपा जिला महामंत्री तरुण मिश्र को दी।और कुछ ही देर में क्षेत्र के भाजपा नेता अनिल चौरसिया के साथ वहां अन्य कार्यकर्ता भी पहुंच गए।तथा पार्टी के लोग वहीं पर ट्रकों को घेरकर खडे़ हो गए।जिला महामंत्री ने घटना की सूचना क्षेत्रीय भाजपा विधायक ननकी राम कंवर को दी।इस बीच ननकी राम कंवर भी वहां पहुंच गए।उनके पीछे-पीछे भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी व अन्य नेता भी पहुंचे।जहां विधायक कंवर ने कलेक्टर किरण कौशल को मामले की जानकारी दी।कलेक्टर के निर्देश पर कोरबा तहसीलदार के साथ फ्लाइंग स्क्वायड प्रभारी मौके पर पहुंचे।विधायक कंवर का आरोप है कि कांग्रेस पिछले कई दिन से मतदाताओं को लालच देने के लिए गांवों में लोगों को बकरे बांट रही है।उनका कहना था कि यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।इसके लिए पशु क्रूरता अधिनियम में भी कार्रवाई करनी चाहिए।वहीं फार्म हाउस के उस्मान कुरैशी का कहना है कि मेरा पोल्ट्री का ही काम है।और वाहन चालक मेरे परिचित हैं,रीवा से आ रहे थे।इसलिए मेरे फार्म हाउस पर रुके थे।फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने ट्रक पुलिस को सुपुर्द नामे में दे दिया हैं।कलेक्टर किरण कौशल का कहना है कि सूचना पर टीम भेजी थी।जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।ज्ञात हो कि उस्मान का बेटा आवेश कुरैशी पूर्व विधायक श्यामलाल का प्रतिनिधी था।जिसे लेकर उक्त मामले की जाँच की जा रही है गलत पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

Share This News