HealthLatestNewsनॉएडा

शहीद दिवस पर पतंजलि युवा भारत नोएडा ने किया शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद।

प

न्यूज होम लाइव व्यूरो

नोएडा। देशभर में शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद किया जा रहा है। पतंजलि युवा भारत नोएडा ने भी युवाओं को संदेश दिया कि देश के लिए प्राण न्योछावर करनेवाले शहीदों से प्रेरणा लेकर देश के युवाओं को भी नया भारत बनाने में सहयोग करना चाहिए जिससे अमर बलिदानी शहीदों का सपना पूरा हो सके।

योग शिक्षक सचिन कुमार ने वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीद दिवस पर शत-शत नमन करते हुए कहा भारत माता के इन तेजस्वी सपूतों के आदर्श, संघर्ष एवं बलिदान की शौर्य गाथा इस देश के युवाओं को सदैव प्रेरणा देती रहेगी। जिस प्रकार से युवाओं ने स्वतंत्रता दिलाने में बेहद अहम भूमिका निभाई थी वैसी ही प्रेरणा और जज्बे के साथ अब के युवाओं को पूरी लगन और मेहनत से नया भारत बनाने के लिए पूरी कोशिश करनी चाहिए ताकि हमारा भारत वर्ष भी अन्य विकसित देशों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सके।
सभी युवाओं को प्रातः जल्दी उठकर कम से कम एक घंटा योगाभ्यास जरूर करना चाहिए जिससे हमारा शरीर और मस्तिष्क पूर्ण रूप से स्वस्थ रहे और हम देश एवं समाज की सेवा के लिए अपना योगदान दे सकें।
आशा करते हैं कि हम लोग वैसा भारत बनाने में जल्द से जल्द कामयाब हों जिसके लिए हमारे अमर बलिदानी वीर शहीदों ने प्राणों की आहुतियां दी। गीता अग्रवाल, अल्पना, अनिता प्रकाश, वरुण, गिरधारी लाल एवं अन्य लोगों ने भी अपने अपने विचार रखे और शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Share This News