सर्वमंगला सड़क के मरम्मत हेतु युवा कांग्रेसियों ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ से मुकेश भारती की रिपोर्ट
युवा कांग्रेस जिला कोरबा द्वारा युवा कांग्रेस जिला महासचिव। मधुसुदन दास के नेतृत्व ने इमलीछापर चौक से सर्वमगला चौक तक कि खराब से सड़क को बनवाने के मांग को लेकर एसईसीएल, कुसमुंडा के उदासीनता के खिलाफ जिलाधीश महोदय,कोरबा को ज्ञापन सौपा और जल्द से जल्द निर्माण करवाने की मांग करते हुए 7 दिवस के भीतर कार्य न होने पर सर्वमंगला चौक पर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी गयी है*
इस अवसर पर युवा कांग्रेस महासचिव मधुसुदन दास ने कहा की – एसईसीएल,कुसमुंडा के उदासीनता रवैया का भुगतान आमजनता को परेशानियों से दो चार होकर होना पड़ रहा है आखिर ये कहा कि न्याय संगत है एसईसीएल प्रबंधन अपने कुभकर्णीय नींद में सोया है आमजन अपनी जान पर जान दिए पड़े है आखिर कब तक ऐसा होगा सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे है आगे बारिश बारिश का पानी भरेगा तो आमजन को और मौत के गाल में समा जाएंगे आपसे निवेदन करते है जनता के समस्या और परेशानी को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द समस्या का निराकरण करवाये अन्यथा कोरबा जिला युवा कांग्रेस सर्वमगला चौक पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी एसईसीएल प्रबंधन,कुसमुंडा एव प्रशासन की होगी
इस अवसर पर प्रमुखरूप से युवा कांग्रेस जिला महासचिव सहजाद आलम,लखन पात्रे,कटघोरा विधानसभा सचिव रामकुमार पटेप,कोसाबाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष मितेश यादव,अजहर अंसारी,तौहीद आलम,अनिकेत दास,रौशन कुमार अनेक युवा कांग्रेसी उपस्थित थे

