गणाई गंगोली में 1घंटे जाम मे फसी 108 एंबुलेंस , हल्द्वानी रेफर मरीज की हालत बिगड़ी।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता कुन्दन मेहता।
बेरीनाग से अल्मोड़ा रेफर मरीज ऐबुलेस 108 गणाई मे लगे जाम मे फस गयी जिसमें मरीज की हालत गंभीर हो गयी बमुसकिल जाम खुलने के बाद 108 वाहन हल्द्वानी को भेजा गया। गणाई गंगोली में हर रोज लग रहे जाम से लोग परेशान है। बेरीनाग हॉस्पिटल से रेफर मरीज 108 वाहन मे आज जाम मे फस जाने से मरीज की हालत विगड गयी। जाम मे हल्द्वानी,दिल्ली,अल्मोड़ा, पिथौरागढ़,धारचूला,मुनस्यारी जाने वाले यात्रीयो को काफी परेशानी हुई, जाम की जानकारी सेराघाट चौकी से पुलिसको मिलते ही पुलिस गणाई गंगोली पहुची और बड़ी मुस्किल से जाम खुला । जाम की समस्या के देखते हुए क्षेत्रीय लोगों ने बाय पास की व्यवस्था बनाये जाने की माग की है।

