IAS परीक्षा पास करने वाली मीनाक्षी आर्या को बधाई देने उनके घर पहुंचे कुमाऊँ कमिश्नर।

एनएचएल नेटवर्क।
हल्द्वानी सिविल सेवा परीक्षा में जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा की मीनाक्षी आर्या के 444 रैंक आने पर आयुक्त दीपक रावत ने उनके आवास पर जाकर बधाई दी। मीनाक्षी आर्या ने जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाडी से 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण की। इसके पश्चात श्रीनगर गढवाल से बीटेक किया।
आयुक्त ने मीनाक्षी आर्या को शुभकामनायें देेते हुये कहा कि जो कार्य लगन व मेहनत से किया जाता है उसमें सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने स्वयं अध्ययन कर इस सफलता को अर्जित किया है। उन्होंने मीनाक्षी के पिताजी दीवान राम, माताजी जानकी देवी के साथ ही पूरे परिवार को शुभकामनायें दी।

