FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandउत्तर प्रदेशहल्द्वानी

हल्द्वानी जीतपुर नेगी के 16 लोग प्रयागराज कुंभ में मची भगदड़ के बाद फंसे,

एनएचएल नेटवर्क।

हल्द्वानी। प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के लिए शहर से सटे जीतपुर नेगी गांव से गए 16 लोग वहां मची भगदड़ के बाद फंस गए। दल में शामिल एक अन्य युवक बुधवार तड़के से लापता है, रात तक उनका कुछ पता नहीं चल सका। उनका मोबाइल फोन भी बंद जा रहा है। अन्य लोग किसी तरह भीड़ से निकलकर झुंसी रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर रहे।जीतपुर नेगी के विजेंद्र कुमार, वीरवती, मयंक, प्रियांशु, धरमपाल, भगवती, जयराम सहित 17 लोग हल्द्वानी से मंगलवार को ट्रेन से प्रयागराज रवाना हुए थे। मंगलवार रात 10 बजे वे लोग वहां पहुंच गए। दल में शामिल विजेंद्र ने फोन पर बताया कि वहां से वे लोग सीधे स्नान के लिए संगम की तरफ गए। वहां रात में अचानक भगदड़ गच गई। दल के सभी लोग किसी तरह से वहां से निकलकर आए और झूसी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां से दल के एक व्यक्ति प्रेम शंकर मौर्य गायब थे। विजेंद्र ने बताया कि जब उनके फोन पर कॉल की दो बार घंटी गई और उसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।

विजेंद्र ने बताया कि पिछले 19 घंटे से वे सभी प्रेम शंकर के इंतजार में हैं। उन्होंने बताया कि यहां हर तरफ लोगों का रैला दिख रहा है। सभी परेशान हैं और मदद की आस लगाए बैठे हैं।

 

Share This News