महाकुंभ में भीड़ मे भगदड़ मची , 17 लोगों की मौत।

एनएचएल नेटवर्क।
संगम नगरी मंगलवार की रात अमंगल हो गई। महाकुंभ में भीड़ का दबाव इतना बढ़ा कि भगदड़ मच गई। इसमें 17 लोगों की मौत हो गई, हालांकि मरने वालों की संख्या कहीं अधिक बताई जा रही है। बड़ी संख्या में लोग घायल हैं।
महाकुंभ के अस्पताल में घायलों को लेकर आने वाली एंबुलेंस का तांता लगा हुआ है। राहत और बचाव कार्य में पूरा प्रशासन जुटा हुआ है। दर्दनाक हादसा रात करीब दो बजे संगम तट के पास हुआ।
महाकुंभ मौनी अमावस्या पर प्रयागराज जाने वाले स्नानर्थियों की भीड़ स्थानीय रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ा। बुधवार की सुबह प्रयाग राज में भीड़ बेकाबू होने से रेल प्रशासन ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए कुंभ स्पेशल ट्रेन को प्रयागराज के पूर्व जहां-तहां स्टेशनों पर रोक दिया गया। डीडीयू स्टेशन से बुधवार की सुबह सात बजे कुम्भ स्पेशल ट्रेन प्रयाग राज के लिए रवाना किया गया। जिसे मेजारोड में रोक दिया गया। रेल सूत्रों ने बताया कि प्रयाग राज किसी स्पेशल ट्रेन को रिसीव नहीं कर रहा है। डीडीयू स्टेशन के बाहर बैरीकेडिंग लगाकर यात्रियों को रोक दिया गया समान यात्रियों को पूछ कर स्टेशन में जाने दिया जा रहा है।

