LatestNewsछत्तीसगढ़

छग शासन ने की पाँच नयी छुट्टियों की घोषणा

अरविन्द तिवारी/ मुकेश भारती की रिपोर्ट

रायपुर — छत्तीसगढ़ सरकार ने इस साल से पाँच नयी छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। आदिवासी दिवस और छठ पूजा पर पहले ही सार्वजनिक आवकाश का ऐलान कर चुकी भूपेश सरकार ने आज फिर इस साल से  हरेली, हरितालिका तीज और कर्मा जयंती पर तीन नयी सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का ऐलान किया है। हरेली के त्योहार के लिए एक अगस्त को मनाया जाना है, जबकि दो सितंबर को हरित तालिका तीज है, वहीं एक अप्रैल को कर्मा जयंती मनाया जायेगा। इन तीनों त्योहार के लिए छुट्टी का ऐलान किया गया है। पहले इन त्योहार के लिए छुट्टी नहीं होता था, लेकिन अब इसे सार्वजनिक अवकाश की सूची में शामिल कर लिया गया है।

Share This News