LatestNewsछत्तीसगढ़

मुकेश भारती की रिपोर्ट:-

सेवानिवृत्त कर्मचारियों का हुआ सम्मान

गौरतलब हो कि कोरबा जिले में सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी का सम्मान भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा माननीय कुमार कुंतल जी वरिष्ठ मंडल प्रबंधक बिलासपुर एवं वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्री संदीप साहा जी एवं मैनेजर बिलासपुर इकबाल सर और मुख्य जीवन बीमा सलाहकार श्री परसराम राठौर के द्वारा फोर सीजन रेस्टोरेंट्स में सम्मानित साल ,श्रीफल, फाइल एवं मोमेंटो के द्वारा किया गया.
जिसमें सर्वश्री डोरीलाल राठौर जी, हीरा साय राठौर जी, महावीर यादव जी ,देवासी जयसवाल जी ,मोहम्मद जब्बार जी, भुवन लाल राठौर जी, पितांबर लाल धोबी जी ,ईश्वर प्रसाद राठौर जी ,भुनेश्वर प्रसाद राठौर जी ,मनमोहन सिंह राठौर जी ,अरुण राठौर जी, सुखराम साहू जी व अन्य अभिकर्ता गण उपस्थित थे l
कार्यक्रम का समापन श्री मनहरण राठौर जी द्वारा आभार प्रदर्शन करते हुए किया गया तथा आयोजन का कुशल संचालन श्री उ हुनेश्वर सिंह राठौर जी के द्वारा किया गया. कोरबा के इतिहास में पहली बार भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान कार्यक्रम किया गया है, जिससे सभी सेवानिवृत्त कर्मचारी गण भाव विभोर व गदगद हो उठे.
कार्यक्रम के आयोजक श्री परसराम राठौर जी ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अपनी सद्भावना तथा आगमन हेतु धन्यवाद प्रस्तुत की है.

Share This News