LatestNewsनॉएडा

पतंजलि युवा भारत दिल्ली (एन सी आर) ने किया जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग का समर्थन।

न्यूज होम लाइव व्यूरो

योग शिक्षक सचिन कुमार ने बताया जनसंख्या नियंत्रण कानून की माग दिन पर दिन बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है, राष्ट्र हित को देखते हुए इसको तुरंत संसद में पारित कराने की आवश्यकता है, दिन प्रतिदिन हमारे संसाधन सीमित होते जा रहे हैं और जनसंख्या बढ़ती जा रही है इस को जल्द से जल्द सीमित करना अति आवश्यक हो गया है। विभिन्न मेंबर ऑफ पार्लियामेंट से मिल कर उनका समर्थन लिया जा चुका है और अन्य से भी इसके लिए समर्थन लिया जा रहा है ताकि वे संसद में जल्द से जल्द इस कानून को पारित कराएं। राजघाट से लेकर जंतर मंतर तक जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग के लिए संयुक्त रूप से पैदल मार्च निकाला गया। युवाओं के साथ-साथ महिलाएं एवं बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर इस पैदल मार्च में हिस्सा लिया दिल्ली की कड़कड़ाती धूप में राजपथ से लेकर जंतर-मंतर तक सभी ने पूरे जोश के साथ शांतिपूर्ण पैदल मार्च किया और संसद में जल्द से जल्द इस कानून के पारित होने की मंगल कामनाएं की।

Share This News