LatestNewsuttarakhandहल्द्वानी न्यूज लाईन ब्यूरो

एनडीआरएफ की टीम ने सेंचुरी पल्प एंण्ड पेपर मिल में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपदा में राहत एवं बचाव के टिप्स दिए।

न्यूज होम लाइव संवाददाता राजेन्द्र पंत रमाकांन्त

लालकुआं। एनडीआरएफ की टीम ने सेंचुरी पल्प एंण्ड पेपर मिल में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपदा में राहत एवं बचाव के टिप्स दिए। एनडीआरएफ के एसआई हरीश थपलियाल के नेतृत्व में टीम ने रविवार को सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की कैंटीन में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को
भूकंप, बाढ आदि दैवीय आपदा के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए आपातकालीन स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यो के विषय में बताया। इस मौके पर टीम के सदस्यों ने दुर्घटना ,हार्टअटैक आदि की घटनाएं होने पर मरीज का प्राथमिक उपचार, दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के रक्त स्राव को प्राथमिक उपचार के द्वारा नियंत्रित करना ,एंव अति शीघ्र अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया को प्रदर्शित कर गहनता से समझाया गया। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (एचआर) संजय कुमार बाजपेयी ने टीम का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर लेखपाल मोहित बोरा, सेंचुरी मिल के वरिष्ठ़ अधिकारी नरेश चंद्रा ,वी.पी. श्रीवास्तव, प्रताप सिंह धोनी , आरके मिश्रा ,जेएम उप्रेती ,रवि प्रताप सिंह, हेमेंद्र सिंह राठौड़ , मुकेश सर्राफ, आई.डी. झा सहित अनेकों मौजूद थे।

Share This News