LatestNewsछत्तीसगढ़

1.दीपका – हरदीबाजार बाईपास सड़क किनारे खोदी गई नाली से पार होकर कोयला खदान में गिरने से बचा टेलर
2.एक घंटे तक ट्रेलर के पीछे चक्के में दबा रहा ड्राइवर का दांया पैर

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती

हरदी बाजार :- हरदीबाजार पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम आमगांव मोड़ पर ,दीपका-हरदीबाजार बाईपास में सुबह लगभग 11:15 बजे एक ट्रेलर सीजी 10 सी 7387 के ड्राईवर संतराम खुसरो पिता हरि सिंह 35 वर्ष मुरली निवासी बुडगहन पनोरापारा निवासी चंद्र नारायण भार्गव का टेलर का ड्राईवर है ,ड्राइवर ने गाड़ी मालिक को 11 बजे मोबाईल कर बताया कि मैं पाली अपने ससुराल पहुंच गया हूं जो कि टेलर चालक ने अपने मालिक से झूठ बोला, ड्राईवर धतुरा से टोकन लेकर दीपका कोयला लोड करने जा रहा था । ड्राईवर ने बताया कि दीपका तरफ से एक मोटरसाइकिल आ रहा था, जिसे बचाने के चक्कर में संतराम खुसरो ने सडक किनारे बने नाली में ट्रेलर जा घुसा नाला को पार करते हुए ट्रेलर खदान में गिरते – गिरते बाल- बाल बचा,अन्यथा की बहुत बडी दुर्घटना टल गई,टेलर के सामने का शीशा टूट गया ,ड्राईवर अपना जान बचाने के लिए सामने जमीन पर नीचे कूद गया, वही ड्राइवर का दाया पैर ट्रेलर के ट्राला के पीछे चक्का पैर में चढ गया, दुर्घटना को देखते हुए स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई एवं सूचना मिलते ही हरदी बाजार चौकी प्रभारी एवं दीपका थाना प्रभारी मौका स्थान पर पहुंचे । ड्राइवर को चक्का में फंसा देख जैक से टेलर को ऊठा कर बाहर निकाला गया,वही तत्काल 112 की मदद से हरदीबाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ए.एन कंवर ने प्राथमिक उपचार करते हुए ड्राइवर संतराम को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया,डा.कंवर ने बताया कि पैर टूट गया है वही सिर पर भी चोट आई है ,जिसके गहन चिकित्सा के लिए कोरबा भेज दिया गया ,फिलहाल हरदीबाजार पुलिस जांच में जुट है ।।

Share This News