भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद का जन्म दिवस
राजेश कुमार शर्मा / मुकेश भारती की रिपोर्ट,
राजस्थान राज्य के झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर मान नगर स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला इकाई की ओर से सायं 4 बजे जनसंघ व भाजपा के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्ति समारोह पूर्वक मनायी गई। जानकारी देते हुए भाजपा जिला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा ने हमारे राजस्थान व हरियाणा ब्यूरो चीफ राजेश कुमार शर्मा को बताया कि प्रखर राष्ट्रवादी सोच के प्रणेता जिन्होंने भारत की एकता व अखण्डता के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। आज के इस शुभ अवसर से भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान का शुभारम्भ कर देशभर में 11 करोङ सदस्यों के लक्ष्य को 20 करोङ तक पहुंचाने का आगाज किया है। इस मौके पर ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री शीशराम राजोरिया, जिला प्रवक्ता संजय मोरवाल, भाजपा नेता उमाशंकर महमियां, शिवचरण पुरोहित, जाकिर चौहान, विपुल छक्कङ, प्रमोद खण्डेलिया,सम्पत सिंह, बजरंग सैनी, पार्षद विजय सैनी, द्वारका प्रसाद सैनी, दीपक स्वामी, रमाकान्त पुरोहित, सुशील पुरोहित, सुभाष सोनी, मूलचन्द झाझङिया सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गणमान्य लोगों ने मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया ।

