बिंदेश्वरी बघेल की अंतिम यात्रा कुछ देर में
अरविन्द तिवारी / मुकेश भारती की रिपोर्ट
रायपुर — प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां बिंदेश्वरी बघेल का कल ईलाज के दौरान रामकृष्ण हॉस्पिटल रायपुर में निधन हो गया। उन्हें रात करीब 9 बजे एबुलेंस से भिलाई-3 स्थित सीएम आवास लाया गया। जहां उन्हें रखा गया। आज सुबह 11 बजे भिलाई-3 स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक, एमपी के सीएम कमलनाथ प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। उनका प्रोटोकॉल आ गया है। कुछ ही देर में वे छत्तीसगढ़ पहुँच जायेंगे।

