19 दिसंबर से होंगी समूह ‘ग’ की परीक्षाएं, प्रवेश पत्र जारी

न्यूज होम लाइव नेटवर्क…
देहरादून।उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (uksssc) ने सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3, अवर अभियंता सिविल और पशुधन प्रसार अधिकारी के पदों पर आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके उन्हें अपनी एप्लीकेशन आईडी नंबर और जन्मतिथि वेबसाइट में डालनी होगी और वे प्रवेश पत्र डाउनलोड व प्रिंट कर सकते हैं। चयन आयोग 19 दिसंबर से 23 दिसंबर तक समूह ‘ग’ की परीक्षायें आयोजित कर रहा है। पूर्व में आयोग ने परीक्षा कार्यक्रम जारी किया था। अब उनके प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।
आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षाओं की जानकारी और ऑनलाइन परीक्षा का अभ्यास करने के लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार किया गया है। यह आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर उपलब्ध है।

