भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, जिंदगी हुई बेहाल
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
पहाड़ में हुई बारिश से हल्द्वानी में गौला से लेकर सूखी, नंधौर, भाकड़ा सभी नदियां उफान पर हैं. हालात ये हैं कि नदी-नालों का पानी सड़कों पर सैलाब बनकर बह रहा है. नैनीताल के पहाड़ी इलाकों में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश का असर हल्द्वानी और भाबर के इलाके में साफ दिख रहा है. हल्द्वानी का हाल बेहाल है. नदी-नाले उफान पर हैं. बारिश का असर इंसानी जिंदगी पर साफ दिख रहा है. हल्द्वानी को सिरागंज, रामगर से जोड़ने वाली सड़कों पर रपटे उफान पर हैं. वहीं नहरों में पानी ओवर फ्लो होकर सैलाब की तरह सड़कों पर बह रहा है. लेकिन इस सबके बीच लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पार करने को मजबूर हैं.

