नौ जिले में भारी बारिश का अलर्ट, टिहरी में एक व्यक्ति की गदेरे में मिली लाश
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
उत्तराखंड में टिहरी के ज्वाल गाड़ के गदेरे में बुधवार की देर रात एक वयक्ति बह गया. यहां हो रही तेज बारिश के चलते गदेरे में अचानक उफ़ान आ गया और एक व्यक्ति बह गया. उसे एसडीआरएफ और राज्य पुलिस की टीम ने मिलकर ढूंढ निकाला. पुलिस को व्यक्ति की लाश करीब 45 किलोमीटर दूर मिली. शव की शिनाख्त कर ली गई है. 40 वर्षीय मृतक महावीर सिंह पट्टी ग्यारह गांव के निवासी थे.
ऑरेंज अलर्ट जारी कर सावधान रहने को कहा
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से यहां की नदियां और नाले उफान पर हैं. राज्य के मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 ज़िलों में आज भारी बारिश की संभावना जताई है. इसे देखते हुए राज्य प्रशासन ने नौ जिलों में अलर्ट जारी किया है. विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर सावधानी बरतने के दिए निर्देश दिए हैं. नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़, चमोली, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

