आवास निर्माणों की गुणवत्ता पर नजर रखें जिम्मेदार अधिकारी – (आयुक्त एस.के दुबे)
न्यूज़ होम लाइव के लिए मुकेश भारती की रिपोर्ट
कोरबा :-
आयुक्त एसके दुबे ने रविवार को निगम के विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के अंतर्गत निर्मित किए जा रहे आवास गृहों की कार्य प्रगति का स्थल भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने डोर-टू-डोर पहुंचकर हितग्राहियों से भेंट की, कार्य प्रगति को देखा तथा कार्यों में और अधिक गति लाने के अधिकारियों को कहा।प्रधानमंत्री आवास योजना सबके लिए आवास मिशन के अंतर्गत मोर जमीन मोर मकान घटक के तहत निगम के विभिन्न स्थानों पर हितग्राहियों के माध्यम से आवास गृहों का निर्माण कराया जा रहा है। आयुक्त एसके दुबे ने आवास गृहों के निर्माण की कार्य प्रगति का जायजा लेने अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थलों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने कोरबा जोन के देवांगनपारा, धनुवारपारा, मोतीसागरपारा में प्रगतिरत कार्यों का डोर-टू-डोर निरीक्षण किया। प्रगतिरत आवास गृहों के निर्माण को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने अधिकारियों को कहा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता पर विशेष नजर रखें तथा यह अंतिम रूप से सुनिश्चित करें कि कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ कराए जा रहे हैं। उन्होंने डोर-टू-डोर भ्रमण के दौरान हितग्राहियों से भेंटकर उनकी समस्याओं पर चर्चा की तथा निर्माण कार्यों में तेजी लाने की दिशा में उनके प्रयासों को और अधिक बढ़ाने की बात कही। भ्रमण के दौरान कार्यपालन अभियंता एके शर्मा के साथ-साथ उप अभियंता आकाश अग्रवाल एवं अभय मिंज, सीएलटीसी से जितेश राठौर, पीएमसी से कौशल साहू व कुंदन सिंह आदि के साथ अन्य उपस्थित थे।135 आवास गृह पूर्ण, 526 प्रगति परभ्रमण के दौरान योजना के नोडल अधिकारी एवं कार्यपालन अभियंता एके शर्मा ने बताया कि योजना के अंतर्गत 135 आवास गृह के निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि 526 आवास गृह का निर्माण कार्य विभिन्न स्तरों पर प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि 149 आवास गृह छत लेवल पर पहुंच चुके हैं, जबकि 151 लिंटल लेवल व 226 फाउंडेशन लेवल पर प्रगतिरत हैं। आयुक्त दुबे ने अधिकारियों से कहा कि छत लेवल तक पहुुंचे आवास गृहों का निर्माण कार्य 30 जुलाई तक पूर्ण करें एवं शेष स्तरों पर पहुंचे मकानों के निर्माण कार्य में तेजी लाएं।

