LatestNewsछत्तीसगढ़

अज्ञात कारणों से नाबालिग ने लगाई फांसी

न्यूज़ होम लाइब के लिए छत्तीसगढ़ से मुकेश भारती की रिपोर्ट

रामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत पथर्रीपारा बस्ती में एक नाबालिग ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक 17 वर्षीय सोनू सिरके ने ये घातक कदम उठाया है। परिजनों की माने तो सोनू आदतन नशेड़ी था और प्रतिदिन नशे की हालत में रहता था। बीती रात उसने घर के म्यार में फांसी लगा ली।जिला अस्पताल चौकी प्रभारी भेस दास महंत ने बताया कि जिला अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई करते शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं मामले की जांच पुलिस कर रही हैl

Share This News