बेटे की तरह पाल पोश कर बड़ा करेंगे एक-एक पेड़…- (जागृति महिला मंडल )
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
कुसमुंडा SECL मुख्यमहाप्रबंधक रंजन पी शाह के नेतृत्व में प्रतिदिन विभिन्न समाजिक संगठनों, समूहों व जागरूक लोगो के द्वारा पेड़ लगाने का कार्यक्रम किया जा रहा हैं।
इसी कड़ी में जागृति महिला मंडल विकास नगर कुसमुंडा की महिलाओं ने छायादार व फलदार पेड़ लगाए साथ ही उन पेड़ो को बड़ा होने तक उनकी देखभाल व सेवा करने का संकल्प भी लिया।
आज का वृक्षारोपण का कार्यक्रम कुसमुंडा अंतर्गत नेहरु नगर SECL द्वारा नवनिर्मित 132 केवी सबस्टेशन परिसर में सम्पन्न हुआ, जिसमे मुख्य अथिति के रुप में जी.एम. विधुत यांत्रिकी श्री दीपक बंधोपाध्याय, सीनियर मैनेजर श्री एन एन राव, एवम जागृति महिला की अध्यक्षा श्रीमती वरिंदरजीत कौर,सचिव रश्मि कौशिक,कोषाध्यक्ष श्रीमती सेवती राठौर,उपाध्यक्ष श्री मति गीता पांडेय,सदस्या श्रीमती तुलसी नायक,सिंधु कौर,सन्तोषी केंवट,पुष्पा देवांगन उपस्थित रहीं।

