स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण प्रदुषण कि जानकारी अभी से: अंजोर सिंह मरकाम
न्यूज होम लाइव के लिए मुकेश भारती की रिपोर्ट
उमरेली:-
कोरबा जिला के करतला विकासखंड के अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत सुखरीकला में प्राथमिक स्कूल के बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक करतला के चेतन साहू के मध्य से दिया गया जिसमें नेहरू युवा केन्द्र कोरबा के नोडल अधिकारी श्री राजेश महंत जिला समन्वयक प्रतीक दुबे के मार्गदर्शन से शासकीय प्रथमिक शाला सुख़रीकला में हैण्ड वाश का कराया गया एवं प्लास्टिक फ्री जोन का निमार्ण किया गया।जिसमें ग्राम पंचायत सुखरीकला के सरपंच श्री अंजोर सिंह मरकम ने बच्चों को कहा कि प्रतिदिन भोजन से पहले हाथों को साबुन से अच्छे से साफ करनी चाहिए जिससे कि हमारा शरीर निरोगी रहे और जीवन में कुछ अच्छा कर सकें साथ ही साथ प्लास्टिक की थैलियों या समान को कम से कम रूप में उपयोग करें और भूमि प्रदुषण, वायु प्रदुषण को रोक सकें साथ ही हमारा वातावरण शुद्ध रहें।
इस अवसर पर प्रधान पाठक एम.एल.सारथी,शिक्षक राजेंद्र कंवर,रूपनारायण साहू,भागवत जायसवाल,नहर बाई, सोनू कर्ष,राजकुमार ,ओमप्रकाश, रनजीत आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।

