जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (शहर) की बैठक आज
न्यूज होम लाइव संवाददाता मुकेश भारती
कोरबा:- जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (शहर) की आवश्यक बैठक दिनांक 05/08/2019 दिन सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय टी.पी. नगर कोरबा में संध्या 4 बजे रखी गई है। उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि संगठनात्मक चर्चा एवं भावी योजनाओं और उनके सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक में चर्चा की जायेगी। उन्होनें जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी शहर जिला ब्लाॅक अध्यक्षगण, समस्त मोर्चा संगठन एवं प्रकोष्ठो के जिलाध्यक्षगण, समस्त पार्षदगण एवं एमआईसी सदस्यगण तथा प्रदेश पदाधिकारी को इस बैठक में आमंत्रित किया है।
राजकिशोर प्रसाद ने आगे बताया कि बैठक पश्चात् शहीद महेन्द्र कर्मा जी की जयंती मनाई जायेगी। श्री प्रसाद ने सभी संबंधित कांग्रेस पदाधिकारियों से बैठक में आवश्यक रूप से शामिल होने की अपील की है।

