LatestNewsछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री और खाद्यमंत्री के फोटो के साथ नये राशन कार्ड छपना शुरु


अरविन्द तिवारी / मुकेश भारती की रिपोर्ट

रायपुर – छत्तीसगढ़ में पंद्रह जुलाई से शुरु हुये राशन कार्ड के नवीनीकरण का कार्य पहले 29 जुलाई तक सीमित था। 29 जुलाई तक 15 प्रतिशत राशनकार्ड का नवीनीकरण नही होने के कारण इसका समय बढ़ाकर पाँच अगस्त तक किया गया जिसकी आज आखरी दिन है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में एपीएल , बीपीएल और अंत्योदय से जुड़े कुल 55लाख राशनकार्ड धारी है जिनकी आज नवीनीकरण हो जाने की संभावना है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का फोटो लगा हुआ नये राशन कार्ड के प्रकाशित होने का कार्य शुरु हो चुका है।

Share This News