berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग में पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 24 वर्षीय चालक की मौत।

बेरीनाग संवाददाता। 

​बेरीनाग (पिथौरागढ़): बेरीनाग पोस्ट ऑफिस के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 24 वर्षीय युवक की जान चली गई। 14 अगस्त 2026 की रात पिकअप वाहन संख्या UK05CA1563 अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

​मिली जानकारी के मुताबिक, 14 अगस्त की रात 112 में नियुक्त एडिशनल एसआई गिरीश चंद्र ने बेरीनाग थाना प्रभारी (SHO) को फोन पर सूचना दी कि पोस्ट ऑफिस के पास एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही SHO बेरीनाग तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

​जांच में सामने आया कि वाहन (UK05CA1563) का चालक सचिन कुमार (उम्र 24 वर्ष), पुत्र स्व. जीवन राम, निवासी बना बैंड (थाना बेरीनाग, पिथौरागढ़) बेरीनाग से राईआगर की ओर जा रहा था। पोस्ट ऑफिस के पास अचानक नियंत्रण बिगड़ने से वाहन सड़क पर पलट गया। इस हादसे में चालक के सिर पर गंभीर चोटें आईं।

​घटना के बाद घायल सचिन को 108 आपातकालीन सेवा के जरिए तत्काल स्थानीय अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

​दुर्घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। रात होने के कारण शव को सुरक्षित मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा 15 अगस्त की सुबह शव का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी।

Share This News