berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

बेरीनाग में पहले दिन बिके 32 नामांकन पत्र।

एनएचएल नेटवर्क ।

बेरीनाग। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन को नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री और नामांकन शुरू हो गया है। नगर पालिका बेरीनाग के रिटर्निग आफिसर राकेश प्रसाद नैथानी ने बताया कि 27 से 30 दिसंबर तक नामांकन, 31 से एक जनवरी को नाम निर्देशन पत्रों की जांच और दो जनवरी को नाम निर्देशन पत्रों की जांच और तीन जनवरी को चुनाव चिन्ह आवंटन और 23 जनवरी को मतदान और 25 जनवरी मतगणना की जायेगी। बेरीनाग में पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए नौ नामांकन और सभासद के लिए 23 नामांकन पत्र बिके। अध्यक्ष पद रजनी रावत ने नामांकन किया। इस निर्वाचन सहायक निर्वाचन अधिकारी धीरज जोशी, रजिस्ट्रार कानूनगो दीपक कुमार, अधिशासी अधिकारी भगवती प्रसाद पांडे, हेमंत कुमार सहित थानाध्यक्ष महेश जोशी के नेतृत्व में तहसील परिसर बेरीनाग में पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही।

Share This News