अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम…
नई दिल्ली :अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है । तेल कंपनियों ने लगातार छठे दिन मंगलवार को भी पेट्रोल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है । हालांकि डीजल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है ।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.73 रुपये और डीज़ल 73.56 रुपये प्रति लीटर है । देश की राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 88.39 रुपये और डीज़ल 80.11 रुपये प्रति लीटर है । कोलकाता में पेट्रोल का भाव 83.24 रुपये और डीज़ल 77.06 रुपये प्रति लीटर है । वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 84.73 रुपये, जबकि डीज़ल 78.86 रुपये प्रति लीटर के रेट पर मिल रहा है ।
उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियों ने बीते 9 दिनों में पेट्रोल के दाम में 1.30 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है । हालांकि, डीजल की कीमत में पिछले 24 दिनों से कोई फेरबदल नहीं किया है ।


