FEATUREDGeneralHealthLatestNewsuttarakhandदेहरादून

उत्तराखण्ड में आज कोरोना के 946 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 22180 पहुंचा।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क…

देहरादून:- प्रदेश में आज कोरोना के 946 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 22180 पहुंच गया है । राहत की बात है कि आज 528 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 14945 मरीज ठीक हो चुके हैं। गुरुवार की सांय 7:30 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 946 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई , जिनमें देहरादून जिले से 272, हरिद्वार से 135 , नैनीताल जिले से 105, उधम सिंह नगर से 194 ,पौडी से 130 ,टिहरी से 37 ,अल्मोड़ा से 48 ,पिथौरागढ़ से 28 ,चंपावत से 20 ,बागेश्वर से 01 , रुद्रप्रयाग 24 , चमोली से 01 ,उत्तरकाशी से 50 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
जबकि राज्य में आज 508 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक जांच के लिए भेजे गए 378265 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 14447 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 22121 मरीजों में से 14945 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 64 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके हैं 300 संक्रमित की मौत हो चुकी है।

Share This News