FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

चीन सीमा में भारतीय सेना की संख्या बढ़ने पर धारचूला के स्थानीय लोगों ने तिरंगे झंडे के साथ भारत माता की जय वीर जवान जिंदाबाद इंकलाब जिंदाबाद नारे लगाए।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता कैलाश चन्याल की रिपोर्ट

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला चीन सीमा से लगे बॉर्डर में सेना और आईटीबीपी और एसएसबी ने गतिविधि बढ़ा दी है।
सीमा पर तनाव बढ़ने के मकसद से चीन अपने सैनिकों की संख्या बढ़ाता जा रहा है वहीं भारतीय सेना ने भी उसे मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सीमा पर सैनिकों की संख्या बढ़ानी शुरू कर दी है रोजाना धारचूला से वाहन सैनिकों को लेकर सीमा की ओर रवाना हो रहे हैं जब धारचूला से सेना के जवानों का काफिला गुजरता है तो सीमांत के लोग छोटे-छोटे बच्चे झंडे और भारत माता की जय के साथ सैनिकों का हौसला बढ़ा रहे हैं ,यहां धारचूला में चीन सीमा पर भारती सैनिकों की संख्या बढ़ने पर सीमांत के लोग सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं यहां सीमांत के लोगों ने भारतीय सेनाओं के हौसला बढ़ाने के लिए, वीर जवान जिंदाबाद इंकलाब जिंदाबाद जमके नारेबाजी की इस दौरान समाजसेवी नंदा विस्टा कल्याण सिंह भूपेंद्र ढाबा नवीन खर्कवाल सहीत कई लोग मौजूद थे।

Share This News