स्वीकृति सड़कों में कार्य नहीं होने से कांग्रेसियों ने लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभिनेता को ज्ञापन दिया
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
कैलाश चन्याल की रिपोट
बेरीनाग कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष दीपक नेवलिया के नेतृत्व में स्वीकृत सड़कों में कार्य प्रारंभ कराने को लेकर लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया।
ब्लॉक अध्यक्ष दीपक नेवलिया ने बताया चौडमन्या सिमायल भुवनेश्वर मोटर मार्ग, पाताल भुवनेश्वर गनौरा, चौडमुन्यां मोटर मार्ग, सिक्ल्याडी बैंड मोटर मार्ग, रीठा रैतोली मुवानी मोटर मार्ग, शहीद शेर सिंह आमहाट मोटर मार्ग, चौडमन्यां नैनी मुसगाव कमतोली मोटर मार्ग, राईआगर चचरेत मोटर मार्ग, 10 वर्षों से सड़क स्वीकृत है अभी तक इन सड़कों में कार्य ना होना एक सोचनी विषय हैं, वही पीडब्ल्यूडी ई. संजय कुमार वर्मा ने बताया सड़क का कार्य वन भूमि में चलने के कारण कार्य रुका पड़ा है ।

