जिलाधिकारी ने सशस्त्र सेनाओं ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर सेवारत सैनिकों पूर्व सैनिकों उनके आश्रितों और शहीद वीर सैनिकों के परिजनों एवं जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाऐं दी।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क…
पिथौरागढ।सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर सेवारत सैनिकों पूर्व सैनिकों उनके आश्रितों और शहीद वीर सैनिकों के परिजनों एवं जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाऐं देते हुए जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने सशस्त्र सेनाओं द्वारा किये गये बलिदान एवं त्याग के प्रति जागरूक होकर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सभी से अपील की है, कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर उदारता पूर्वक अधिक से अधिक धनराशि दान कर सहयोग प्रदान करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि सशस्त्र सेनाओं द्वारा देश की रक्षा के लिए जो बलिदान एवं त्याग किया है आज हमें उन्हें याद करने का दिन है। इस अवसर पर सहायक जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी सूबेदार हीरा चंद ने जिलाधिकारी को टोकन फ्लैग एवं लापेल पिन लगाकर अर्थ संग्रह के कार्य का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सशस्त्र झण्डा दिवस 07 दिसम्बर को मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रथम विश्वयुद्ध में शहीद हुए सैनिकों के सम्मानार्थ यह दिवस मनाया जाता है। आज यह दिन युद्ध में शहीद एवं घायल हुए सैनिकों को सम्मान देने का है। इस दिन प्रतीक स्वरूप झण्डे, कार स्टीकर वितरित कर आर्थिक योगदान प्राप्त किया जाता है। इस प्रकार संग्रहित धनराशि का उपयोग शहीद सैनिकों के परिवारों के आर्थिक कष्टों के निवारणार्थ एवं सशस्त्र सैनिकों के कल्याणार्थ किया जाता है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी आर डी पालीवाल, सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सूबेदार हीरा चंद, नायब सूबेदार लक्ष्मी दत्त आदि मौजूद रहे।

