FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandपौड़ी

पौड़ी जिले के  मरड़ा गाँव की मूल रूप से रहने  वाली कात्यायनी शर्मा कंडवाल ने दिल्ली न्यायिक सेवा 2019 की परीक्षा में सामान्य वर्ग से वरीयता सूची में दूसरी रैंक प्राप्त कर उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया

न्यूज होम लाइव नेटवर्क …

पौड़ी जिले के  मरड़ा गाँव की मूल रूप से रहने  वाली कात्यायनी शर्मा कंडवाल ने दिल्ली न्यायिक सेवा 2019 की परीक्षा में सामान्य वर्ग से वरीयता सूची में दूसरी रैंक प्राप्त कर उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। कात्यायनी के पिता स्वर्गीय मदन मोहन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में काम करते थे और मां देहरादून में अध्यापिका है। 1991 में जन्मी कात्यायनी का विवाह 2015 में ऋषिकेश में शशि कंडवाल से हुआ । उत्तराखण्ड की इस बेटी की उपलब्धि से परिजनों के साथ साथ प्रदेश वासी भी गदगद हैं। कात्यायनी शर्मा कंडवाल की प्राथमिक शिक्षा हाई स्कूल तक सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल पौड़ी और इंटरमीडिएट रिवर डेल स्कूल देहरादून से हुई जिसके बाद उन्होंने एनएलआईयू भोपाल से एलएलबी और एल एल आई दिल्ली से एल एल एम की । और दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा में वरीयता सूची में दूसरा स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड का नाम रोशन करते हुए उन्होंने बताया कि आज उनके दिवंगत पिता का सपना पूरा हुआ है और इस सफलता के पीछे उनके मां का मार्गदर्शन और ससुराल में पति तथा सास ससुर का विशेष सहयोग मिला है। 

 

Share This News