गिरफ्तार करने गयी राजस्व टीम पर आरोपी और उसके पत्नी और नाबालिग बेटी ने धारदार हथियार से हमला कियािि

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम:-
बेरीनाग। पटवारी क्षेत्र पांखू के डांणू गांव में मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोपी को गिरफ्तार करने गयी राजस्व टीम पर आरोपी और उसके पत्नी और नाबालिग बेटी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया और बड़ी मुशिकल से राजस्व टीम ने अपनी जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार डांणू गांव में मोहन पाठक पुत्र ब्रदीदा पाठक उम्र 48 ने गांव में पोस्टमैन आनंद बल्लभ पाठक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी थी। आंनद बल्लभ पाठक ने राजस्व पुलिस में ने मोहन पाठक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर नायब तहसीलदार हिमांशु जोशी के नेतृत्व में राजस्व टीम डांणू
गांव में आरोपी व्यक्ति से पूछताछ और जांच के उसके घर में गयी तो घर पहुंचते ही आरोपी मोहन पाठक और पत्नी नीमा पाठक और एक नाबालिक बेटी ने धारधार हथियार दराती और लाठी डंडो से राजस्व टीम पर हमला कर दिया। बड़ी मुशिकल से नायब तहसीलदार हिमांशु जोशी, राजस्व उप निरीक्षक संजय रावत,मनीषा बिष्ट सिवेन्द्र
कुमार हल्की चोट भी आई। इस दौरान होमगार्ड संजय कुमार, प्रकाश बचखेती,प्रेम सिंह,गंगा प्रसाद पंत पर भी हल्की चोट आई राजस्व टीम ने इसकी सूचना एसडीएम अभय प्रताप सिंह को दी।सूचना मिलते ही एसडीएम मौके पर पुलिस बल के आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ रवाना हुए। इस दौरान आरोपी उसके परिवार के सदस्यों ने राजस्व टीम के साथ अभ्रदता और गाली गलौच भी की देर शाम को राजस्व टीम और पुलिस ने आरोपी मोहन
पाठक और उसकी पत्नी को गिरफ्तार करने के साथ उनके पास से दराती और लाठी डंडो को भी बरामद कर लिया। खिलाफ सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने पर धारा 323,504,506
का मुकदमा दर्ज किया है। एस डीएम ने बताया कि इसकी जांच की जा रही दोषियों को किसी भी हालत में बख्सा नही जायेगा। राजस्व टीम में नायब तहसीलदार नायब तहसीलदार हिमांशु जोशी,राजस्व उप निरीक्षक संजय रावत,मनीषा बिष्ट,सिवेन्द्र कुमार और होमगार्ड संजय कुमार,प्रकाश बचखेती,प्रेम सिंह,गंगा प्रसाद पंत और पुलिस टीम में एसआई मनोज धौनी, सिपाही कैलाश मुरारी,सीता पिल्खवाल,रेखा मौजूद थे।

