FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

थाना नाचनी क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और दुराचार की कोशिश करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

पिथौरागढ़  के थाना नाचनी क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और दुराचार की कोशिश करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गत बुधवार को एक नाबालिग लड़की ने परिजनों के साथ थाना नाचनी में आकर मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। लड़की का कहना था कि लालू राम राजन नाम के व्यक्ति ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए जबरन कपड़े फाड़ दिए और दुराचार का प्रयास किया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 511, 354, 354 बी तथा 7-8-9 (ग) पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

जिसके बाद थानाध्यक्ष नाचनी के प्रताप सिंह नेगी के नेतृत्व में बुधवार की ही रात आरोपी लालू राम राजन उम्र 35 पुत्र प्रेम राम निवासी ग्राम- गिनी, पोस्ट गिरगांव, थाना नाचनी को कस्बा नाचनी से गिरफ्तार कर लिया।

Share This News