FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

मड़कनाली से सुरखाल पाठक तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर अनशन चौथे दिन जारी रहा।

गंगोलीहाट से किशन पाठक की रिर्पोट:-

गंगोलीहाट- तहसील मुख्यालय में मड़कनाली से सुरखाल पाठक तक मोटर मार्ग निर्माण संघर्ष समिति द्वारा मड़कनाली से सुरखालपाठक तक सड़क निर्माण किए जाने की मांग को लेकर तहसील रोड़ के निकट अनिश्चितकालीन आंदोलन आज चौथे दिवस जारी रहा है।

अनशन में पुष्कर सिंह,शेर सिंह, सूरज सिंह, सुरेन्द्र सिंह बैठे थे। समर्थन में पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, पूर्व दर्जा मंत्री गुड्डू खजाना, पुष्कर सिंह, नारायण सिंह, पूरन सिंह गिरीश सिंह, गीता देवी, गोपुली देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

Share This News