कोरोना काल में नौकरी गवा चुके शैलेन्द्र महरा ने स्वरोजगार योजना के तहत अपना रोजगार शुरू कर युवाओ के लिए बने मिसाल ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग के उड़ियारी में शैलेन्द्र महरा ने स्व रोजगार के क्षेत्र में कदम और बढ़ाते हुए अपनी उत्सव बेकरी नाम से दुकान खोली है जिसका उद्धघाटन विधायक मीना गंगोला ने किया । जिला पिथौरागड़ बेरीनाग में स्थित ग्राम उड़ियारी के 28 वर्षीय शैलेन्द्र महरा ने यह साबित कर दिया कि इच्छा शक्ति हो तो क्या नही किया जा सकता। शैलेन्द्र महरा ने उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से होटल मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री का कोर्स पूरा कर लगभग 8 वर्षो तक देश के नामचीन 5 सितारा होटल में बारटेंडर के रूप में कार्ये किया। देश मे साल 2020 कोरोना काल आ जाने के बाद देश मे लाकडॉउन लगने से हज़ारो कंपनियो में ताले लग गए और लाखो लोगो की नौकरी चली गयी। शैलेन्द्र महरा भी उसी कड़ी से जुड़े है दिल्ली में नामी होटल में कार्ये कर रहे शैलेन्द्र महरा को भी कोरोना काल का शिकार होना पड़ा और इतने सालों से कार्यरत कंपनी को छोड़ना पड़ा। उसके बाद शैलेन्द्र महरा अपने घर बेरीनाग वापस आ गए और स्वरोजगार योजना के बारे में जानकारी लेकर उससे जुड़ गए। फिर उन्होंने प्रशिक्षण लेकर घर मे ही बागवानी,मशरूम की खेती भी की। वर्तमान में शैलेन्द्र महरा प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में R.C.E.T भारतीय स्टेट बैंको द्वारा संचालित विभिन्न ग्राम समूहों के ट्रेनर भी है। उनकी यही आशा है कि कोई भी व्यक्ति बेरोजगार न रहे और उसको ट्रेनिग के माध्यम से रोजगार से जोड़ा जा सके। अभी तक वह 1 दर्जन से अधिक महिला समूहों को राजगार प्रशिक्षण दे चुके है।

इस मौके पर विधायक मीना गंगोला, विशिष्ट अतिथि प्रमुख विकास खंड विनीत बाफिला , निर्मला चुफाल,पुष्पा महरा,दिनेश महरा, शैलेन्द्र महरा पूजा महरा आदि कई लोग मौजूद रहे।

