75 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जनपद पिथौरागढ़ पुलिस परिवार द्वारा आयोजित किए गए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम।

न्यूज होम लाइव संंवाददाता दीपक जोशी:-
पिथौरागढ। 75 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय की धर्मपत्नी अलकनन्दा अशोक, अध्यक्षा Uttarakhand Police wives welfare association (UPWWA) की प्रेरणा से, अंजलि सिंह, धर्मपत्नी सुखबीर सिंह, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, द्वारा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन पिथौरागढ़ नरेन्द्र आर्या व निरीक्षक श्वेता दिगारी के सहयोग से पुलिस लाईन पिथौरागढ़ में पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों के बीच विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया ।

सर्वप्रथम अंजलि सिंह, द्वारा कार्यक्रम का सुभारम्भ किया गया जिसमें बच्चों की फैन्सी ड्रेस, मेंढक रेस, रस्सा-कसी, बुक रेस, तीन टांगों वाली रेस, नीबू-चम्मच रेस तथा महिलाओं के बीच सिंगल डांस, पेपर डांस, रस्सा-कसी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी, जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया ।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का विवरण:-
I. फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता (01 वर्ष से 08 वर्ष तक)*- प्रथम- अंशुमन बिष्ट, द्वितीय- उन्नति नेगी, तृतीय- अक्षांश ।
II- फ्रॉग रेस प्रतियोगिता- प्रथम- अभिनव कोहली, द्वितीय- हर्षित बिष्ट, तृतीय- हिमांशु नेगी ।
III- नीबू- चम्मच रेस प्रतियोगिता – प्रथम – निशा, द्वितीय- ममता, तृतीय-अभिनव ।
IV- तीन टाँग रेस प्रतियोगिता- प्रथम- वैश्नवी, मानसी, द्वितीय- मयंक, रोशन, तृतीय- आदित्य, ऋषभ
V- बुक रेस प्रतियोगिता- प्रथम- रोशन, द्वितीय- आदित्य, तृतीय- तरुणांसी ।
VI- पेपर डांस प्रतियोगिता (महिला वर्ग)- प्रथम- सरिता, द्वितीय- ललिता, तृतीय- माया ।
VII- सिंगल डांस प्रतियोगता (महिला वर्ग)- प्रथम-दीपाली नेगी, द्वितीय- प्रियंका सक्सेना, तृतीय- बबीता चुफाल ।
कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात् पुलिस लाईन में उपस्थित महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों, पुलिस कार्मिकों के परिवारजनों द्वारा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वाली अंजलि सिंह का आभार प्रकट किया गया तथा अपेक्षा की गई कि आगामी समय में भी वे पुलिस कार्मिकों की पत्नियों एवं बच्चों का इसी प्रकार से मार्गदर्शन करती रहेंगी ।
उपरोक्त कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन पिथौरागढ़ नरेन्द्र कुमार आर्या, निरीक्षक- श्रीमती श्वेता दिगारी, लाईन मेजर कुँवर सिंह, महिला कानि0 कमला आर्या तथा अन्य महिला पुलिस कर्मी व पुलिस परिवार की महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे ।

