बेरीनाग उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की हड़ताल के 26 दिन भी जारी रही।
बेरीनाग उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की हड़ताल के 26 दिन भी जारी रही।

न्यूज होम लाइव के लिए गोविन्द चावला की रिर्पोट :-
बेरीनाग। 2 अगस्त से चल रही आशा हड़ताल के छब्बीसवें दिन के ब्लाक अध्यज्ञ सावित्री पंत के नेतृत्व में धरने की शुरुआत चम्पावत जिले के पाटी ब्लॉक के चल्थिया गांव की आशा कार्यकर्ता भावना उर्फ भागीरथी (24) को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई जिनका आकस्मिक निधन 23 अगस्त को हो गया था। धरने के माध्यम से यूनियन द्वारा राज्य सरकार से मृतक आशा के परिवार को उचित मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की गई।
26 वें दिन की आशा हड़ताल से जारी बयान में ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने कहा कि, “राज्य सरकार आशाओं को मासिक वेतन की घोषणा करने के लिए किसका इंतजार कर रही है। जब विधानसभा सत्र चल रहा है, पूरा राज्य मंत्रिमंडल और राज्य विधानसभा के सभी सत्तर विधायक देहरादून में मौजूद हैं तो फिर किसकी सलाह के लिए राज्य के मुख्यमंत्री रुके हुए हैं। कुल मिलाकर प्रतीत होता है कि यह देरी जानबूझकर आशाओं के मनोबल को तोड़ने के लिए की जा रही है लेकिन इस बार आशाओं के इरादे और मनोबल अपनी लड़ाई को जीतकर दिखाने के हैं। इसलिए सरकार आशाओं को भटकाने की असफल कोशिश करने के बजाय आशाओं की समस्याओं का समाधान करे और मासिक वेतन की घोषणा करे।”आज के धरना प्रदर्शन करने वालो में आनंन्दी बोरा, आशा भौरियाल, उमा पंत, विमला देवी, हेमा देवी, चन्द्रकला पंत, मीरा खनका,मुन्नी देवी,धनी पाठक, पार्वती डोबाल मंजू रावत, तारा आर्या , ,पुष्पा,सुनीता, लीला देवी, आदि मौजूद थे ।

